Best University In Bilaspur

23 मार्च: प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति 

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, वैशाली में आयोजित होने जा रहे प्रथम दीक्षांत समारोह के संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) ब्रिजेश सिंह ने जानकारी दी कि दिनांक 23 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में इस भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक एवं उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी।

समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाध्याक्ष श्री संतोष चौबे करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम कृपाल यादव, माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार, समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र नारायण यादव, उपाध्यक्ष, बिहार विधानसभा; डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलाधिपति, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, भोपाल एवं सचिव, आइसेक्ट समूह; तथा श्री अरविंद चतुर्वेदी, कुलाधिपति, डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय,वैशाली, बिहार अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही डॉ. उपेंद्र पाल सिंह, निदेशक, केंद्रीय प्लास्टिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) तथा श्री कुमुद कुमार, बिहार चेयर, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा भी उद्बोधन दिया जाएगा।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की उपाधि  स्मारिका, एनुअल रिपोर्ट  एवं न्यूज़ लेटर का विमोचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रो. (डॉ.) ब्रिजेश सिंह, डॉ. सुशील जमारियार एवं प्रो. हरि नारायण सिंह ‘हरि’ द्वारा लिखित पुस्तक “वैशाली: इतिहास, संस्कृति और धरोहर” तथा प्रो. (डॉ.) बसंत सिंह, डॉ. सुशील कुमार जमारियार एवं डॉ. राजीव रंजन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “ए टेक्स्ट बुक ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स  (पार्ट -सी)” का भी लोकार्पण किया जाएगा।

इस अवसर पर चर्चित फिल्म अभिनेता एवं प्रेरक वक्ता श्री आशीष विद्यार्थी का विशेष आगमन भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।

डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलाधिपति, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, भोपाल एवं सचिव, आइसेक्ट समूह; के द्वारा दीक्षांत भाषण तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. समित तिवारी द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ-साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, प्रगति एवं भावी योजनाओं का विस्तृत विवरण होगा।

यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें न केवल उनकी शैक्षणिक यात्रा की सफलता का प्रमाण देगा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी निर्धारित करेगा।


Apply Now WhatsApp Now