घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय में घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भरनी के 40 से अधिक जवानों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। साथ ही विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
देशभर में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय में भी घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भरनी के 40 से अधिक सेवा के जवानों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भरनी से रैली में भारत माता के जयकारा लगाते हुए विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष और कुल सचिव डॉ अरविंद कुमार तिवारी ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने कैंपस के अंदर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कोटा के मुख्य मार्ग होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष ने कहा कि तिरंगा सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं यह हमारी स्वतंत्रता और लोकतंत्र के प्रति हमारे संकल्प का प्रतीक है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अरविंद तिवारी ने कहा कि भावी पीढ़ी के मन में देशभक्ति की भावना और उसके प्रति सम्मान जागृत करने के लिए घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे आयोजन से राष्ट्रीयता की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट नीलकमल, विवेकानंद, शैलेंद्र, विवेकानंद ठाकुर, लेफ्टिनेंट संदीप सिंह ठाकुर , एनएसएस समन्वयक डॉ जयशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ भरनी के जवान मौजूद रहे।